मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव: मतदान शुरू होते ही खराब होने लगी ईवीएम, कई जगह मतदान प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ,। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर आज

सुबह सात बजे से मतदान हो रहे हैं। अभी कुछ घंटें भी नहीं बीते कि ईवीएम

में खराब होने की शिकायतें आना शुरू हो गयी है। इसकी वजह से मतदान प्रभावित

हो रहा है।

प्रदेश में 14 लोकसभा सामान्य निर्वाचन

क्षेत्रों में मोहनलालगंज (सुरक्षित), लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन

(सुरक्षित), झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी (सुरक्षित),

बाराबंकी (सुरक्षित), फैजाबाद, कैसरगंज और गोण्डा में मतदान स्थलों पर सुबह

से ही मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। अमेठी में बूथ संख्या

372 पर ईवीएम गड़बड़ होने की वजह से अभी तक मतदान नहीं हाे सका।

वोटिंग

के दौरान ही कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिलना शुरू हो गयी।

अचानक ईवीएम की तकनीकी खराबी आने के कारण कई स्थानों पर वोंट नहीं पड़

सकें। ईवीएम खराब होने के क्रम में सबसे पहले राजधानी लखनऊ के बीकेटी बूथ

संख्या 284 पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिली। ईवीएम बदला गया और 30

मिनट बाद मतदान शुरू हो सका। मोहनलालगंज में बूथ संख्या एक पर ईवीएम खराब

हो गयी। फतेहपुर लोकसभा के फतेहपुर में बूथ संख्या 327, हुसैनगंज में बूथ

संख्या 197, झांसी लोकसभा की चिरगांव नगर पालिका में बूथ संख्या 38 पर

ईवीएम खराब की शिकायत मिली।

इसी तरह बाराबंकी लोकसभा के कुर्सी में

बूथ संख्या 379, कौशांबी लोकसभा के कुंडा में बूथ संख्या 85, रायबरेली

लोकसभा के हरचंदनपुर में बूथ संख्या 19, बांदा लोकसभा के नरैनी विधानसभा

में बूथ संख्या 319, सिरसौना पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें मिली।

इसके

अलावा हमीरपुर लोकसभा के तिंदवारी में बूथ संख्या 323, गोंडा लोकसभा के

मेहनौन में बूथ संख्या 168, जलौन न लोकसभा की गरौठा विधानसभा में बूथ

संख्या 197 पर ईवीएम खराब होने की सूचनाएं मिली है। इसकी वजह से कई बूथों

पर मतदान प्रभावित हुए हैं हालांकि प्रशासन ने फौरन ईवीएम बदलकर मतदान शुरू

कराया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें