मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी की हर गारंटी पूरी होगी: अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कोरबा/ जांजगीर। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ का दौरा कर इसका बिगुल फूंक दिया।

छत्तीसगढ़ आने के बाद अमित शाह ने पहले कोंडागांव में बस्तर कलस्टर की बैठक की और जांजगीर-चांपा में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने अनुच्छेद 370, सर्जिकल स्ट्राइक, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर मोदी सरकार की सफलता गिनाई।

अमित शाह ने हाईस्कूल मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में आपने भाजपा को 2014 में 11 में से 10 सीटें दी, 2019 में 11 में से 9 सीटें दी। वादा कीजिए, इस बार सभी 11 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाएंगे। अभी विधानसभा में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को हटाया। कांग्रेस सरकार ने न नक्सलवाद पर लगाम कसी, न भ्रष्टाचार बंद हुआ। शाह ने कहा कि 2 महीने में 20 टका मोदी की गारंटी साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में पूरी कर ली है। मैं विश्वास दिलाता हूं, मोदी की हर गारंटी पूरी होगी।

शाह ने कहा कि नक्सलवाद जो कभी छ्त्तीसगढ़ के विकास में बाधा बनता जा रहा था उसे हमने काबू में किया। बस्तर से लेकर बिलासपुर तक विकास की रफ्तार पहुंच रही है। जल्द ही माओवादी हिंसा को खत्म करने में हमें सफलता मिलेगी। डबल इंजन की सरकार में विकास से कोई अछूता नहीं रहेगा। भाजपा ने देश के 60 करोड़ गरीबों के घर में नल जल पहुंचाने का काम किया। छत्तीसगढ़ के 38 लाख से ज्यादा घरों में पीने का पानी आज पहुंच रहा है। गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। मोदी सरकार ने गरीबों के इलाज पर होने वाले खर्च को खुद उठाया है। वहीं, केंद्र की मोदी सरकार भी 5 लाख तक इलाज का खर्चा उठा रही है। 10 करोड़ से ज्यादा शौचालय केंद्र सरकार ने बनाए, इसमें से छत्तीसगढ़ में ही 38 लाख शौचालय बने।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के दो करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज हर महीने मिलता रहेगा। छत्तीस लाख महिलाओं को गैस का सिलेंडर भी उज्ज्वला योजना के तहत हम देते रहेंगे। दस लाख लोगों को हमने पीएम आवास दिया है। हम गरीबों के लिए किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। धान का बकाया बोनस हमने देने का वादा किया था उसे पूरा किया। महतारी वंदन योजना का फार्म भरा जा रहा है, मार्च से ये योजना भी शुरू हो जाएगी।

मंच पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी, क्लस्टर प्रभारी राजेश मूणत समेत जिले के तमाम भाजपा नेता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें