मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू, कई शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्‍य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू, कई शहरों में रात का तापमान 15 डिग्री के नीचे

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कड़ाके की ठंड पड़ी। राजधानी भोपाल में गुरुवार रात का तापमान 10.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले रात का पारा 11 डिग्री पर था। भोपाल में 10 साल में नवंबर में दूसरी बार ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी। प्रदेश के 8 शहरों में पारा 7.8 डिग्री से 10.8 डिग्री के बीच रहा। आज शुक्रवार सुबह से मौसम में ठंडक है। धूप निकलने से थोड़ी राहत जरूर है। सुबह के समय कोलार, बैरसिया रोड, अयोध्या बायपास समेत कई इलाकों में हल्का कोहरा भी देखने को मिला, जबकि बड़ा तालाब समेत कई इलाकों में अभी भी धुंध छाई हुई है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जमीन से 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम की रफ्तार 200 किमी/घंटा तक पहुंच गई है। इसके साथ ही पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने मप्र में ठंड बढ़ा दी है। भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में भी ठंड बढ़ी है। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में भोपाल में ऐसा ही मौसम रहता है। 15 नवंबर के बाद ठंड का असर बढ़ता है, जो आखिरी तक बना रहता है। इस बार ठंड का असर तेज हो गया है।बुधवार-गुरुवार की रात प्रदेश के सभी शहरों में तापमान 15 डिग्री के नीचे आ गया। प्रदेश के सात शहरों के तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है। राजगढ़ में 10 डिग्री, रीवा में 10.4 डिग्री, सतना में 10.6 डिग्री, बालाघाट में 10.8 डिग्री, रायसेन में 11 डिग्री, गुना में 11.2 डिग्री, खजुराहो में 12 डिग्री, टीकमगढ़ में 12.1 डिग्री, खंडवा में 12.4 डिग्री, दमोह में 12.6 डिग्री, बैतूल में 12.7 डिग्री और खरगोन में 12.8 डिग्री, उमरिया जिले में 9.8 डिग्री, नौगांव 10 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, सर्दी का यह दौर अभी दो-तीन दिन और बरकरार रह सकता है। रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। दिसंबर से ला नीना अपने फुल फॉर्म में आ जाएगा, जिससे मध्य प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ेगी। ऐसे में दिसंबर में सर्दी के कई रिकॉर्ड भी टूट सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें