मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा की नीतियों से परेशान जनता सपा को कर रही वोट : रामगोपाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सपा राष्ट्रीय महासचिव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते

हुए कहा, अंदर ही अंदर योगी को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनने की कर रहे कोशिश

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के

राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सैफई में पत्रकारों से बात करते

भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों

से परेशान होकर लोग आतंक के साए में जी रहे हैं। भाजपा को वोट देने वाले

लोग भी अब समाजवादी पार्टी को वोट दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चार सौ पार

का नारा देने वाली बीजेपी इस बार दो सौ से भी कम सीट जीत पाएगी।

सपा

नेता रामगोपाल ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को लेकर बड़ा तंज कसते

हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य अंदर ही अंदर

योगी आदित्यनाथ को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनने की कोशिश कर रहे हैं।

राष्ट्रीय महासचिव ने राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने वाले सवाल

पर कहा कि उन्हें रायबरेली से कोई भी नहीं हरा सकता है। उन्होंने कहा कि

भाजपा सरकार में बढ़ी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई से परेशान लोग अब

भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुके हैं और भाजपा के खिलाफ इंडिया

गठबंधन को वोट कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें