मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

ईएसआई के तहत नवंबर, 2024 में 16.07 लाख नए श्रमिक नामांकित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ईएसआई के तहत नवंबर, 2024 में 16.07 लाख नए श्रमिक नामांकित

नई दिल्ली। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने नवंबर माह में 16.07 लाख नए कर्मचारियों को ईएसआई योजना के तहत जोड़ा है। इससे पिछले महीने ईएसआईसी ने 17.80 लाख नए सदस्‍यों को जोड़े थे। इसके साथ ही नवंबर, 2024 तक 20,212 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है।श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि ईएसआईसी ने नवंबर, 2024 के महीने में 16.07 लाख नए कर्मचारी जोड़े हैं। सालाना आधार पर नवंबर 2023 की तुलना में नवंबर महीने में शुद्ध पंजीकरण में 0.97 फीसदी की वृद्धि हुई है। अनंतिम पेरोल आंकड़ों के मुताबिक नवंबर, 2024 में 20,212 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। इससे और ज्‍यादा श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी।आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने के दौरान जोड़े गए कुल 16.07 लाख कर्मचारियों में से 7.57 लाख कर्मचारी कुल पंजीकरण का लगभग 47.11 फीसदी है, जो 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। इस दौरान ईएसआई योजना में 3.28 लाख महिला सदस्‍यों का नामांकन रहा है। इसके अलावा नवंबर, 2024 में ईएसआई योजना के तहत 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का पंजीकरण हुआ। यह समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें