मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

ईशा देओल ने किया खुलासा- पिता धर्मेंद्र पुराने जमाने के ख्यालों के हैं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एक्ट्रेस ईशा देओल धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी हैं। ईशा ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया और कुछ फिल्मों में काम किया, लेकिन वह अपने माता-पिता जितनी सफल नहीं हाे सकी थीं। इसके बाद उन्होंने भरत तख्तानी से शादी कर ली। उसकी दो बेटियां थीं, लेकिन कुछ महीने पहले ईशा का तलाक हो गया। हाल ही में ईशा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनके पिता धर्मेंद्र कितने पुराने जमाने के ख्यालों वाले हैं।एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने कहा कि, "मेरे पिता कभी नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में काम करूं। वह एक पंजाबी पिता हैं और वह चाहते थे कि लड़की की शादी 18 साल में हो जाए। यह उनकी शर्त भी थी। मैं बचपन से ही ऐसे माहौल में बड़ी हुई हूं। मैं फिल्मों के जरिए अपना नाम बनाना चाहती हूं।'' उन्होंने आगे कहा कि, "मैं बहुत अनुशासित माहौल में पली-बढ़ी हूं। मेरी दादी, मेरी मां की मां, मुझे स्पेगेटी टॉप और छोटी स्कर्ट पहनने नहीं देती थीं। वह बहुत सख्त थीं। हमें देर तक बाहर जाने की भी इजाजत नहीं थी रात को मैं अक्सर झूठ बोलती थी और बाहर चली जाती थी।" ईशा देओल की शादी टूट गई है। वह एक्टिंग में वापसी कर रही हैं। अपनी मां की तरह ईशा भी एक बेहतरीन डांसर हैं। उनकी एक बहन अहाना भी है, जिसकी जिंदगी अच्छी चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें