मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

राघोपुर-नरकटिया बांध में कटाव, बाढ़ के पानी से बढ़ी चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राघोपुर-नरकटिया बांध में कटाव, बाढ़ के पानी से बढ़ी चिंता

भागलपुर। बिहार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पैतृक गांव राघोपुर में सोमवार देर रात करीब तीन बजे राघोपुर-नरकटिया तटबंध में कटाव हो गया। तटबंध जल संसाधन विभाग के कैंप कार्यालय के समीप कटा, जिसके बाद आसपास के इलाकों में पानी तेजी से फैलने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

तटबंध में कटाव के बाद प्रभावित क्षेत्र में पानी का फैलाव बढ़ने लगा है। स्थानीय लोग सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर जाने लगे हैं। स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग के इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंचकर कटाव को रोकने और तटबंध की मरम्मत में जुटी है। स्थानीय ग्रामीण भी मरम्मत कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

कटाव की सूचना मिलते ही नवगछिया के एसडीपीओ अनिकेत अमर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ स्थानीय लोगों से संपर्क कर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे।

नवगछिया पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, भागलपुर और पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपदा प्रबंधन टीम और संबंधित विभागों को तत्काल सूचना देकर उनके साथ समन्वय स्थापित किया गया है। प्रभावित गांवों में पुलिस और प्रशासन की ओर से माइकिंग कर लोगों को सतर्क रहने तथा जरूरत पड़ने पर सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है।

प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने को कहा है।

फिलहाल जल संसाधन विभाग की टीम तटबंध में हुए कटाव की मरम्मत में जुटी है। प्रशासन की ओर से पानी के फैलाव और प्रभावित क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने स्थानीय स्तर पर राहत और सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय रखा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें