मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

किशनगंज डीएसपी और सहरसा डीआरडीए निदेशक के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किशनगंज डीएसपी और सहरसा डीआरडीए निदेशक के ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी

पटना। बिहार में किशनगंज जिले के डीएसपी गौतम कुमार के 6 ठिकाने सहित सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के भी छह ठिकानों पर मंगलवार सुबह से आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की छापामारी चल रही है।किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार ने अपने महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम कई भूखंड खरीदे, फिर महिला मित्र ने डीएसपी के बेटों कों सभी भूखंड गिफ्ट कर दिए।दूसरी ओर सहरसा में डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के सहरसा एवं मुज्जफरपुर स्थित छह ठिकानों पर छापामारी चल रही है। इन पर आय से 78 प्रतिशत से अधिक संपत्ति जमा करने का मामला आर्थिक अपराध इकाई ने दर्ज किया है।आर्थिक अपराध इकाई को इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की गुप्त सूचना मिली थी। प्राप्त सूचना के सत्यापन के बाद आर्थिक अपराध इकाई ने दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज किया और निगरानी की स्पेशल कोर्ट से तलाशी का आदेश लिया। इसके बाद दोनों भ्रष्ट अधिकारियों के 12 अलग-अलग स्थानों पर तलाशी की कार्यवाई की जा रही है।जांच में आर्थिक अपराध इकाई को किशनगंज में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात गौतम कुमार के खिलाफ आय से एक करोड़ 94 लाख नौ हजार दो सौ चवालीस रूपये अधिक सम्पति अर्जित करने के साक्ष्य मिले, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 60.27 प्रतिशत अधिक है।इस क्रम में आज सुबह गौतम कुमार के पटना, पूर्णिया, किशनगंज अवस्थित कुल 06 ठिकानों पर अलग-अलग टीम द्वारा तलाशी कार्यवाई शुरू की गई है। वहीं ईओयू की टीम ने वैभव कुमार, निदेशक, डीआरडीए, सहरसा के विरूद्ध कुल 2,41,14,000 (दो करोड़ एकतालीस लाख चौदह हजार) रुपये आय से अधिक सम्पति अर्जन करने का साक्ष्य पाया गया है, जो उनके ज्ञात आय से लगभग 78.03 प्रतिशत से अधिक है। इसको लेकर वैभव कुमार के सहरसा एवं मुजफ्फरपुर अवस्थित कुल 06 ठिकानों पर अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें