मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकता : महापौर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । राजधानी की महापौर सुषमा खर्कवाल ने रविवार को कहा कि

पर्यावरण को संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। पर्यावरण को बचाना हम सभी

की जिम्मेदारी है। आज पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए नगर निगम लखनऊ और

एचसीएल फाउण्डेशन अपनी ओर से पहल कर रहा है।

महापौर ने कहा

कि नगर निगम की ओर से घोषित उपवन क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों की

देखरेख में अभी तक चार लाख पौधे लगाये गये हैं। रोपित पौधों को अब संरक्षित

करने का कार्य किया जा रहा है। जैव विविधता को संरक्षित करने के लिए फलदार

पौधे,तालाब और ग्रास लैंडस्केप को स्थापित कराया गया।

महापौर

ने नगर निगम और एचसीएल फाउण्डेशन के संयुक्त प्रयास से वन क्षेत्र विस्तार

एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए बिजनौर, सरोजनीनगर, अटल हरित उपवन में

पौधरोपण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी ली। महापौर ने उपवन क्षेत्र में

स्थलीय निरीक्षण के दौरान स्वयं भी पौधा लगाया।

उपवन

क्षेत्र में भ्रमण के दौरान महापौर सुषमा,एचसीएल फाउण्डेशन के अधिकारियों

के अलावा पार्षद सौरभ सिंह मोनू,अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव सहित

नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें