मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

समाज सेवा के नाम पर ईएनटी सर्जन डॉ. बीपी त्यागी से 50 लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद,। शहर के वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉक्टर बृजपाल त्यागी के साथ ठगी

हो गई। यह ठगी राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने

उनसे पॉलीटिकल पार्टी बनाने और समाज सेवा करने के नाम पर की है।

डॉक्टर

का आरोप है कि श्रीकांत त्यागी ने नई पार्टी के बनाने और समाज सेवा के नाम

पर उनसे 50 लाख रुपये की धनराशि ली गई थी। अब डॉ. त्यागी ने पार्टी के

महासचिव व स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के पद से इस्तीफा देते हुए अपनी रकम वापस

मांगी है।

श्रीकांत त्यागी नोएडा की एक मल्टी स्टोरी टाउनशिप

निवासी एक महिला के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद चर्चा में आए थे। इस मामले

में उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इस बीच उनकी पत्नी का काफी ज्यादा

उत्पीड़न हुआ था। जिसका विरोध डॉक्टर बृजपाल त्यागी ने समाज के अन्य लोगों

के साथ मिलकर किया था, बल्कि इसे एक मुद्दा बना दिया था। यही से उनकी

मुलाकात श्रीकांत त्यागी से हुई। श्रीकांत ने राजनीतिक पार्टी बनाने का

फैसला लिया। जिसका नाम राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल रखा। पार्टी बनाने व

समाजसेवा के नाम पर बृजपाल त्यागी से 50 लाख रुपये ले लिए। बाद में

उन्होंने 20 लाख रुपये वापस कर दिये। 30 लाख रुपये अभी भी उन पर बकाया है।

अब उन्होंने तगादा किया तो श्रीकांत उनका फोन ही ब्लॉक कर दिया है, जिससे

वह काफी आहत हैं।

डॉ. त्यागी ने कहा कि उनके साथ ठगी हो गई है। साथ

ही उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि इस तरह के लोगों से सावधान रहें

और पार्टी पॉलिटिक्स में आने से पहले खूब जांच पड़ताल करके ही किसी पार्टी

से जुड़े।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें