मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

इंजीनियर के घर में घुसकर मारपीट के मामले में 12 आरोपितों पर केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंजीनियर के घर में घुसकर मारपीट के मामले में 12 आरोपितों पर केस दर्ज

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार निवासी इंजीनियर दिशांक दक्ष उर्फ दिशी न्यायालय में वाद दर्ज कर सात नामजद और पांच अज्ञात आरोपितों पर घर में घुसकर मारपीट की। 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया था। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने शुक्रवार को सात नामजद और पांच अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।दिशांक की तहरीर के आधार पर व कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइंस थाने में आरोपित भटावली निवासी लेखराज सिंह, राहुल, मानवी सिंह, मोनू, राजवीर सिंह, जयपाल, डालचंद्र गोला और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।उन्होंने बताया कि एक दिसम्बर 2024 की दोपहर करीब एक बजे आरोपी उनके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही अभद्रता की। विरोध करने पर इंजीनियर और उनके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपितों ने धमकी दी कि वह मानवी को 50 लाख रुपये देकर तलाक दे। अगर उनकी बात नहीं मानी तो घर में आग लगाकर पूरे परिवार को मार देंगे। इंजीनियर का कहना है कि उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई। यह पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद है।क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर आज केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें