मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

आसनसोल में ईसीएल की जमीन से अतिक्रमण हटाया, 20 अवैध घरों पर चला बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आसनसोल में ईसीएल की जमीन से अतिक्रमण हटाया, 20 अवैध घरों पर चला बुलडोजर

पश्चिम बर्दवान,। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए मंगलवार को आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र के श्रीपुर-सातग्राम एरिया स्थित गिरमिट 40 नंबर धावड़ा में बड़ी कार्रवाई की। अभियान के दौरान ईसीएल की जमीन पर बने लगभग 20 अवैध मकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

ईसीएल अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित परिवारों को 22 जुलाई 2026 को ही नोटिस और लिफलेट देकर निर्धारित समय के भीतर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था। नोटिस की समय-सीमा समाप्त होने के बाद मंगलवार को प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीआईएसएफ के जवानों के साथ आसनसोल उत्तर थाना की पुलिस बल तैनात रही। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी कार्रवाई बिना किसी विरोध के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

कार्रवाई के समय ईसीएल के अधिकारी अपूर्व विश्वास, जयश्री यादव और संजय चटर्जी मौके पर मौजूद रहे। ईसीएल प्रबंधन ने बताया कि यह अभियान पूर्व में जारी नोटिस के अनुरूप चलाया गया और प्रशासन के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

ईसीएल ने स्पष्ट किया है कि कंपनी की जमीन पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। श्रीपुर-सातग्राम में की गई कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें