मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

बलिया में बिजली तार चोरी करने वाले गैंग से मुठभेड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलिया में बिजली तार चोरी करने वाले गैंग से मुठभेड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। सहतवार और बांसडीह थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार तड़के सहतवार और बांसडीह थाना प्रभारी द्वारा टीम के साथ ग्राम अकबरपुर में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो चार पहिया वाहन समर्थपार की तरफ से आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसके बाद दोनों गाड़ी बैक होने लगीं।

पुलिस ने घेराबंदी की तो वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें टिंकू शाह और शमीम अंसारी को दाहिने पैर में गोली लगी। इसके साथ ही भाग रहे 5 बदमाशों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। इनकी पहचान अरविंद यादव (गाजीपुर), मन्नू कुमार साह, रोहन कुमार पाण्डेय, फिरोज खान और अभिषेक उर्फ अंशु गौड़ के रूप में हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बदमाशों ने बताया कि 26-27 की रात को अकबरपुर और 30 मार्च की रात में ग्राम दुधौला में ट्रांसफर के सामान और बिजली के 11 खंभों से तार चोरी किए हैं।

घायल बदमाशों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों के पास से 2 तमंचा 315 बोर, 2 खोखा और 2 कारतूस बरामद हुए। इसके साथ ही दो गाड़ी भी बरामद हुई है। पिकअप वाहन में चोरी के बिजली के तार और दूसरे वाहन में चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

अन्य पांचों आरोपियों के पास से चाकू मिला है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार सभी चोर जब बिजली कट जाती थी, तब दोनों वाहनों से पहुंचकर बिजली का तार काट ले जाते थे। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार इनाम की घोषणा एसपी द्वारा की गई है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें