मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर पुलिस मुठभेड़ में दाे लूटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गाेली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कानपुर पुलिस मुठभेड़ में दाे लूटेरे गिरफ्तार, एक के पैर में गाेली लगी

कानपुर,। उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के नौबस्ता थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और लुटेरों बीच मुठभेड़ हो गई। घटना में एक बदमाश के पैर पर गोली लगी, जबकि दूसरे बदमाश को दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया। लुटेरों ने एक महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि शिवराजपुर के काकूपुर गांव में रहने वाले अरुणेश कुमार बाजपेई की पत्नी सुनीता बीती गुरुवार को यशोदा नगर में रहने वाले अपने भाई शुभम के घर आई थीं। दोपहर के समय ऑटो से वापस लौट रही थी, तभी देवकीनगर चौराहे के पास पीछे से आए एक बाइक पर दो सवार लूटेरों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूटकर फरार हो गए थे।घटना के बाद पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को एक सूचना पर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के उद्देश्य से इलाके में नाकेबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई , जिसमें एक बदमाश एक के पैर पर गोली लगी। जबकि दूसरे बदमाश को भागने के दौरान पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों लुटेरों की पहचान कल्याणपुर निवासी आशीष और करण के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो तमंचा बरामद हुआ हैं। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें