मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस और लूटेरों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस और लूटेरों के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार

कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला सिविल डिफेंस कर्मी से लूट करने वाले बदमाशों की मंगलवार देर रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरे को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। आरोपितों ने एक घंटे के अंदर दो लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था।मंगला विहार प्रथम न्यू पीएसी लाइन की रहने वाली महिला से सिविल डिफेंस कर्मी अनीता श्रीवास्तव शनिवार को आईआईटी से एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रही थी। तभी मंगला विहार स्थित मामा पीसीओ के पास सड़क पार करने के दौरान दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मार कर उनका मंगलसूत्र लूट लिया और मौके से फरार हो गए। इसके अलावा घटना के एक घंटे बाद मंगला विहार प्रथम निवासी एक युवती का पर्स लूटा था।डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की लूट के आरोपित दोनों लुटेरों का क्षेत्र में होना पाया गया है। जिन्हें पकड़ने के लिए सनिगवां स्थित अलकनंदा रेलवे ओवर ब्रिज के पास लुटेरों को रोकने का प्रयास किया गया। तभी शातिरों ने पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। जबकि दूसरे को दौड़ा कर पकड़ लिया गया। लुटेरों की पहचान बाबूपुरवा निवासी एहतेशाम और किदवई नगर निवासी रियान के रूप में हुई है। इसके अलावा उनके पास से लूटा हुआ मंगलसूत्र और एक तमंचा भी बरामद किया गया है।फिलहाल घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। जहां बुधवार को दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें