मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी आराेपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी आराेपित गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में थाना कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ कर एक 25 हजार रुपये के इनामी आराेपित काे गिरफ्तार किया है। घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मंगलवार काे बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक अविनाश मौर्य की अगुवाई में पुलिस टीम बीती रात खोराराम पुलिया के पहले रजला मोड़ पर चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटर साइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम काे देख बाइक सवार मोड़कर भागने लगा लेकिन बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद युवक झाड़ियों की ओर भागा और पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर रुद्रपुर मोड़ के पास जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। बदमाश की फायरिंग देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गाेली लगने से बदमाश घायल हाे गया। पकड़ा गए बदमाश की पहचान 25,000 के इनामी गोविन्द कुमार उर्फ केदार निवासी ग्राम बरौली, थाना भलुअनी के रुप में हुई है। मुठभेड़ में घायल आराेपित काे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आशीष राय, उपनिरीक्षक वरुण सिंह, कांस्टेबल पवन यादव, उमाशंकर यादव, शैलेन्द्र कुमार, मनीष यादव, प्रदीप यादव, रमेश प्रजापति, पवन यादव शामिल रहें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें