मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ में पुलिस और गोकशों में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेरठ में पुलिस और गोकशों में मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना पुलिस और गोकशी वाले गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना सोमवार देर रात दरौला नहर पटरी के पास एक बाग के किनारे हुई, जब बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस को सूचना मिली थी कि किस्थानी थाना क्षेत्र में दरौला नहर पटरी के पास कुछ लोग गोकशी की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सरधना क्षेत्र की गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी शुरू की। घेराव होते ही आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया।

घायल आरोपी की पहचान नवाबुद्दीन के रूप में हुई, जो थाना दौराला क्षेत्र के रुआसा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ गोकशी, अवैध हथियार, पशु क्रूरता समेत एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, तेज धार वाले उपकरण बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मौके पर ही गोकशी की तैयारी कर रहे थे।

दोनों फरार आरोपियों की पहचान पुलिस कर चुकी है और उनकी तलाश में जंगलों और नहर पटरी क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार चल रहा है। पुलिस ने आसपास के गांवों में भी चेकिंग बढ़ा दी है ताकि आरोपी बाहर न निकल सकें।

सरधना सीओ आशुतोष कुमार ने बताया, "हमें सूचना मिली थी कि दरौला नहर पटरी के किनारे कुछ लोग गोकशी करने की तैयारी में हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ और दो फरार हो गए। घायल आरोपी नवाबुद्दीन पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फॉरेंसिक यूनिट को बुला लिया गया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"

मेरठ के सरधना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गश्त और निगरानी और अधिक सख्त कर दी है। फरार दोनों गौकशों के जल्द पकड़े जाने की संभावना जताई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें