मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

देवरिया में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देवरिया में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, एक तस्कर घायल, तीन गिरफ्तार

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया के थाना सलेमपुर क्षेत्र में पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सलेमपुर पुलिस धनौती राय गांव के पास मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान तेज रफ्तार में एक टाटा मैजिक वाहन को रोकने का इशारा किया गया। जैसे ही पुलिस टीम ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, उसमें सवार गो तस्करों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अभियुक्त भोलू यादव के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा, जबकि उसके दो साथी भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। घायल अभियुक्त भोलू यादव को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस को वाहन में कई मवेशी मिले, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पशुओं को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है, जिससे इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

उन्होंने बताया कि काफी दिनों से इस मामले में पुलिस को सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर इलाके में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें