मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

जौनपुर में गोतस्कर और पुलिस में मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जौनपुर में गोतस्कर और पुलिस में मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी गोतस्कर आरिफ घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ प्रतिमा वर्मा ने बताया कि इस कार्रवाई को मीरगंज और मछलीशहर पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि घटना रविवार रात 10:45 बजे की है।

मीरगंज थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज जंघई अपनी टीम के साथ गोधना बाजार में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बंधवा बाजार से जंघई की ओर दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भाग रहे हैं, जिनका पीछा मछलीशहर पुलिस कर रही है। सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस सक्रिय हो गई और बंधवा की दिशा में घेराबंदी शुरू कर दी।

ग्राम सभा चौकी खुर्द के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय के पास चिताव-भटेवरा मार्ग पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश आरिफ घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया जबकि दूसरा आरोपी मौके से भाग निकला।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आरिफ (32) निवासी लमहन थाना महराजगंज के रूप में हुई है।

पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरिफ कई आपराधिक मामलों में वांछित था। मीरगंज थाने में उसके खिलाफ पिकअप चोरी और भैंस चोरी के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा मछलीशहर थाने में भी वह एक अन्य मामले में फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें