मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

राजकीय आईटीआई लखनऊ में 31 जनवरी को लगेगा रोजगार मेला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेले में 24 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग, 3785 रिक्तियों में युवाओं को प्राप्त होंगे रोजगार के अवसर

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ही रोजगार मेले में कर सकते हैं प्रतिभाग

लखनऊ : योगी सरकार के मिशन रोजगार के तहत 31 जनवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ में शिशिक्षु/रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य राजकुमार यादव के मुताबिक इस रोजगार मेला में 24 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।

ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम ए खां ने बताया कि शिशिक्षु/रोजगार मेले के माध्यम से 3785 रिक्तियों में युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 18 से ऊपर तथा हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक पास ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। कंपनियों द्वारा वेतन 10000 से 27000 रुपए प्रति माह एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों को संलग्न करते हुए प्रातः 09 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज, लखनऊ परिसर में उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें