मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

बरेका में 'संडे ऑन साइकिल'अभियान में उत्साह से शामिल हुए कर्मचारी और अफसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बरेका में 'संडे ऑन साइकिल'अभियान में उत्साह से शामिल हुए कर्मचारी और अफसर

- "फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" का संदेशवाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को "फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज" के संदेश के साथ बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में संडे ऑन साइकिल'अभियान में साइकिल रैली निकाली गई। स्वास्थ्य एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों तथा खेल संघ के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। रैली का शुभारंभ बरेका गोल्फ कोर्स गेट से हुआ।प्रतिभागियों ने निर्धारित मार्गों-रेल सुरक्षा पोस्ट, कुंदन तिराहा, पूर्वी रेलवे कॉलोनी, केंद्रीय चिकित्सालय, होते हुए बास्केटबॉल ग्राउंड सहित बरेका के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए फिटनेस का संदेश दिया।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एवं अध्यक्ष, बरेका खेल संघ एस.के. श्रीवास्तव ने कहा कि नियमित व्यायाम एवं साइकिल चलाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य “फिट इंडिया मूवमेंट” के तहत प्रत्येक नागरिक को प्रतिदिन आधा घंटा शारीरिक व्यायाम के लिए प्रेरित करना है।रैली में मुख्य यांत्रिक इंजीनियर उत्पादन एवं विपणन एवं महासचिव खेलकूद संघ सुनील कुमार, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, विद्युत, अनुराग गुप्ता, प्राचार्य प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र राजेश कुमार, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय सिंह दुर्गा, सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त जे. पी. मौर्या,जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार, रेल सुरक्षा बल निरीक्षक के. के. सिंह, वरिष्ठ कोच बास्केटबॉल राजू यादव ने भी भाग लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें