मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम पर जोर, NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने अधिकारियों संग की ऑनलाइन बै

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में वर्क फ्रॉम होम पर जोर, NDMC उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने अधिकारियों संग की ऑनलाइन बै

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद दिल्ली में सरकारी दफ्तरों और संस्थाओं में बुधवार को 'वर्क फ्रॉम होम' की शुरुआत हुई। इसी कड़ी में एनडीएमसी (नई दिल्ली नगर परिषद) के उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की।

कुलजीत चहल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज अपने सभी एचओडी के साथ मिलकर हम 'वर्क फ्रॉम होम' की शुरुआत कर रहे हैं। ठीक वैसे ही, जैसे प्रधानमंत्री ने सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित ऊर्जा और अन्य विभिन्न उपायों के संबंध में राष्ट्र से अपील की थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी कहा कि दिल्ली सरकार और अन्य सभी संस्थान बुधवार को 'वर्क फ्रॉम होम' का पालन करेंगे।

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हम सभी देशवासियों से ईंधन बचाने की अपील की है। हमने इस अपील के बाद अपनी तरफ से पहल शुरू की है। आज सभी एचओडी के साथ 'वर्क फ्रॉम होम' करते हुए चर्चा की। हमने आज ऑनलाइन बैठक में 'भारत-अफ्रीका समिट' को लेकर समीक्षा की। इस समिट का आयोजन 28 मई से लेकर 31 मई तक दिल्ली में होगा।"

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और बाकी सभी संस्थाएं हर बुधवार को 'वर्क फ्रॉम होम' करेंगी।

इसी तरह हमने 'वर्क फ्रॉम होम' किया है। इसके साथ ही, चहल ने कहा, "सड़कों पर पोस्टर लगाने के लिए एक डिजाइन भी तैयार हो चुका है। 'भारत-अफ्रीका समिट' को लेकर भी डिजाइन की शुरुआत हो चुकी है।"

एनडीएमसी उपाध्यक्ष ने कहा कि हमें इस बात पर गर्व होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने जी-20 और एआई समिट का आयोजन अच्छे तरीके से किया। अब हम 'भारत-अफ्रीका समिट' को लेकर भी पूरी तरह तैयार हैं। कार्यक्रम में आने वाले विदेशी मेहमान होटलों में रुकते हैं।

वे 'भारत मंडपम' की ओर जाते हैं। शहर में दिवाली के त्योहार के जैसी चमक दिखाई दे, इसकी हम पूरी तैयारी कर रहे हैं।

कुलजीत चहल ने कहा कि सबसे स्वच्छ, सबसे सुंदर और सबसे सुरक्षित एनडीएमसी क्षेत्र एक बार फिर समिट में आने वाले मेहमानों का स्वागत करने के लिए तैयार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें