मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर के मानसिक अस्पताल को ईमेल कर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इंदौर, । मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में बाणगंगा स्थित मानसिक

अस्पताल को बम से उडा़ने की धमकी मिली है। इसके विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस और बीडीएस की टीम को घंटों तक छानबीन करना पड़ी। धमकी बुधवार को

ई-मेल के माध्यम से दी गई थी। ईमेल देशभर में कईं बड़े अस्पतालों को एक साथ

भेजा गया है।

इंदौर जोन-3 के डीसीपी पंकज

पांडे ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 9:40 बजे इंदौर मेंटल हॉस्पिटल@जी-मेल

डाटकाम कर आया था। तीन लाइन के इस ई-मेल में लिखा था कि अस्पताल के अंदर

बम रखा हुआ है। जल्दी फट जाएगा और सब मर जाएंगे। प्रबंधन की तरफ से पुलिस

कंट्रोल रूम को कॉल कर बताया तो अफसर सकते में आ गए। तत्काल बाणगंगा पुलिस

और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे अस्पताल की तलाशी ली।

बाणगंगा थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि ई-मेल देश के करीब 30 बड़े अस्पतालों को भेजा गया है।

गौरतलब है कि बीते एक माह में देश के कई स्कूलों, अस्पतालों, कॉलेजों और एयरपोर्ट पर इस तरह के धमकी भरे ईमेल मिले हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें