मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

एलन मस्क इसी महीने आएंगे भारत, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एलन मस्क इसी महीने आएंगे भारत, प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक

नई

दिल्ली । इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी

टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क इस महीने भारत दौरे पर

आएंगे। अपनी भारत यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से

मुलाकात करेंगे।

एलन मस्क ने एक्स हैंडल पोस्ट पर कहा है,

''भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।'' मस्क भारत

में टेस्ला की निवेश योजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं। यह उनकी पहली भारत

यात्रा होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मस्क अबतक दो बार

मिल चुके हैं। पहली बार प्रधानमंत्री की 2015 में कैलिफोर्निया के टेस्ला

फैक्टरी में मस्क से मुलाकात हुई थी। इसके बाद जून 2023 में दोनों

न्यूयॉर्क में मिले थे।

उल्लेखनीय है, एलन मस्क अपनी कंपनी

टेस्ला को भारतीय बाजार में उतारने जा रहे हैं। भारत में टेस्ला के

इलेक्ट्रिक व्हीकल को उतारने की योजना पर पहले ही काम शुरू हो चुका है।

टेस्ला दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चर करने वाली सबसे बड़ी

कंपनियों में से एक है। भारत में टेस्ला का अभी तक कोई मॉडल नहीं आया है।

दुनिया में वाहनों की बिक्री को देखते हुए भारत इन वाहनों का तीसरा सबसे

बड़ा बाजार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें