मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
विधान परिषद चुनाव ने बिगाड़ा गठबंधन धर्म का गणितRajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बात

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 · शाम 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

हाथी भगाओ दल पर जंगली हाथियों ने किया हमला, एक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रामगढ़ । रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड में हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। हाथियों को भगाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की एक टीम बनाई थी। उस टीम पर ही जंगली हाथियों के झुंड ने हमला कर दिया है। शनिवार को डीएफओ डॉ विजय शंकर दुबे ने बताया कि हाथियों के हमले से बचाव दल के एक सदस्य ओरिडीह निवासी रामजी मांझी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया था। उनका इलाज मेदांता में चल रहा है। डीएफओ ने बताया कि शुक्रवार की शाम जंगली हाथियों का झुंड गांव में प्रवेश कर रहा था। इसी दौरान वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई। इसके बाद क्विक रिस्पांस टीम में शामिल लगभग दो दर्जन लोग ओरिडीह गांव में पहुंच गए। वे मशाल, पटाखे, ढोल, भोपू व अन्य उपकरणों के साथ दल ने हाथियों को खदेड़ने की कोशिश की। लेकिन हाथियों का झुंड इससे नहीं डरा। उन लोगों ने बचाव दल पर ही हमला कर दिया। भागने के क्रम में रामजी मांझी हाथियों के चपेट में आ गए। जिससे उन्हें गंभीर चोटें लगी। आनन-फानन में अन्य सदस्यों ने उन्हें उठाया और सीधे अस्पताल ले आए।

बोकारो जिले से बुलाई गई टीम

गोला वन क्षेत्र में उत्पात मचा रहे हाथियों को दूर भगाने के लिए बनाई गई टीम अब दहशत में आ गई है। इसके बाद ग्रामीणों की रक्षा के लिए बोकारो जिले से टीम बुलाई गई है। डीएफओ डॉ विजय शंकर दुबे ने बताया कि रामगढ़ जिले में जितने ग्रामीणों को हाथी भगाने के लिए प्रशिक्षित किया गया था, वह अब जंगल में नहीं जाना चाह रहे हैं। गुरुवार की रात हुई घटना के बाद ग्रामीणों ने हाथ खड़ा कर दिया। इस वजह से बोकारो जिले की टीम से सहायता मांगी गई है। शनिवार से बोकारो जिले की टीम ही गोला वन क्षेत्र में कुछ रिस्पांस टीम के रूप में काम करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें

ई-पेपर