मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

डुआर्स में जंगली हाथियों का आतंक, हमले में बुजुर्ग की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डुआर्स में जंगली हाथियों का आतंक, हमले में बुजुर्ग की मौत

अलीपुरदुआर। डुआर्स इलाके में जंगली जानवरों के हमले और जानमाल के नुकसान की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को एक बार फिर हाथी के हमले में एक बुजुर्ग व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का नाम पवित्र राय (55) है। यह घटना अलीपुरद्वार जिले के जटेश्वर एक नंबर ग्राम पंचायत के पूर्व बेकांडी इलाके में हुई है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गुरुवार तड़के पवित्र राय घर से निकलकर सड़क की ओर जा रहे थे, तभी अचानक उनका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। हाथी को देखकर वे जान बचाने के लिए भागने लगे, लेकिन हाथी ने उनका पीछा किया। वे दौड़ते हुए अपने घर के आंगन तक पहुंच गए, लेकिन खुद को बचा नहीं सके। वहीं हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मदारीहाट के रेंजर शुभाशीष राय और जटेश्वर फाड़ी प्रभारी देवाशीष रंजन देव मौके पर पहुंचे। पुलिस और वन विभाग की मौजूदगी में शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेजा गया। रेंजर शुभाशीष राय ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि जंगल में भोजन की कमी और हाथी कॉरिडोर की समस्या के कारण अक्सर जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में घुस आते हैं, जिसकी आम लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। वन विभाग ने इलाके में अतिरिक्त निगरानी का आश्वासन दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें