मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

सिलीगुड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिलीगुड़ी में ट्रेन की चपेट में आने से हाथी की मौत

सिलीगुड़ी। ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई है। यह घटना बुधवार को सेवक और बागराकोट रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचनकन्या एक्सप्रेस देर शाम करीब 7:10 बजे अलीपुरद्वार से सियालदह जा रही थी। तभी दो हाथी ट्रेन के सामने आ गए। एक हाथी तो रेलवे लाइन पार कर गया, लेकिन दूसरा ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे हाथी की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोक दी। इसके बाद रेलवे और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद ट्रेन दस मिनट तक रुकी रही और फिर सियालदह के लिए रवाना हो गई। इस संबंध में, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजलेश्वर शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।दोनों पक्षों की ओर से जांच के आदेश दे दिए गए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें