मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

झाड़ग्राम में हाथी की मौत, करेंट लगने की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झाड़ग्राम में हाथी की मौत, करेंट लगने की आशंका

झाड़ग्राम। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में एक निजी गेस्टहाउस के आम के बागान में आम खाने पहुंचे एक वयस्क हाथी की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह शालबनी इलाके में हुई। सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि हाथी की मौत करंट लगने से हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गेस्टहाउस के आम के बागान के चारों ओर बिजली के तारों की बाड़ लगाई गई थी। सोमवार को उसी इलाके में एक हाथी को आम खाते देखा गया था। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने बागान में हाथी का शव देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी।मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि हाथी की सूंड पर जलने के निशान पाए गए हैं, जिससे करंट लगने की आशंका और मजबूत हो रही है। सूचना मिलने पर झाड़ग्राम वन विभाग के अधिकारी, लोधाशुली रेंज के कर्मचारी और झाड़ग्राम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। झाड़ग्राम के डीएफओ उमर इमाम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।वन विभाग ने बताया कि शालबनी इलाके में लंबे समय से हाथियों की आवाजाही रहती है। कुछ दिन पहले पांच हाथियों का एक दल भी इस क्षेत्र में आया था। आशंका है कि मृत हाथी उसी दल का सदस्य था। हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस बीच क्षेत्र के भाजपा विधायक लक्ष्मीकांत साव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाथी की मौत कैसे हुई, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें