मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

मेदिनीपुर : खेत के गड्ढे में गिरा हाथी शावक, वन विभाग ने बचाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मेदिनीपुर : खेत के गड्ढे में गिरा हाथी शावक, वन विभाग ने बचाया

पश्चिम मेदिनीपुर। जिले के मेदिनीपुर सदर ब्लॉक अंतर्गत पिराकाटा रेंज के रंजा बीट इलाके में बुधवार तड़के एक रोमांचक और संवेदनशील बचाव अभियान देखने को मिला। मुसना गांव के समीप खेत के बीच स्थित एक गड्ढे में हाथी का एक शावक गिर गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब एक बजे शावक अपनी मां के साथ खेतों के रास्ते से गुजर रहा था। अंधेरा अधिक होने के कारण वह खेत के बीच मौजूद गहरे गड्ढे में जा गिरा। शावक के गिरते ही मां हाथी ने जोर-जोर से चिंघाड़ना शुरू कर दिया और उसे बाहर निकालने का प्रयास करने लगी। हाथी की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी।सूचना मिलते ही पिराकाटा रेंज और रंजा बीट के वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि, मां हाथी कुएं के समीप ही खड़ी रही, जिससे शुरुआती चरण में बचाव कार्य शुरू करना जोखिमपूर्ण हो गया। वनकर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए पहले मां हाथी को सुरक्षित दूरी पर हटाने की रणनीति अपनाई। इसके बाद रस्सियों और अस्थायी ढलान की सहायता से बचाव अभियान प्रारंभ किया गया।करीब चार घंटे तक चले अभियान के बाद बुधवार सुबह लगभग पांच बजे वन विभाग और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से शावक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्राथमिक जांच के बाद उसे उसकी मां के साथ सुरक्षित रूप से जंगल की ओर भेज दिया गया।घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों में खुले गड्ढों और कुओं को ढंकने की व्यवस्था करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से वन्यजीवों और लोगों की जान को खतरा न हो। इलाके में हाथियों की आवाजाही को देखते हुए विभाग ने निगरानी बढ़ाने की भी बात कही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें