मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

बुज़ुर्ग महिला के घर पर जंगली हाथी का हमला, घर क्षतिग्रस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बुज़ुर्ग महिला के घर पर जंगली हाथी का हमला, घर क्षतिग्रस्त

अलीपुरद्वार। जिले के शालकुमारहाट में एक बुज़ुर्ग महिला हाथी के हमले में बाल-बाल बच गई। हालांकि हाथी के हमले में बुज़ुर्ग महिला का घर क्षतिग्रस्त हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार, करीब 70 वर्ष की लक्ष्मी हाजरा शालकुमार एक नंबर ग्राम पंचायत के प्रधानपाड़ा गांव में अकेले एक घर में रहती है। परिवार में उनका कोई नहीं है और वह भीख मांगकर अपना गुज़ारा करती है। बढ़ती उम्र के कारण उनकी सुनने और देखने की क्षमता भी कम हो गई है।मंगलवार तड़के जंगल से दो जंगली हाथी गांव में घुस आया और बुज़ुर्ग महिला घर पर धावा बोल दिया। उस समय महिला घर पर सो रही थी। महिला को इसका अहसास नहीं हुआ। हाथी घर में रखे भीख में मिला चावल और चूड़ा चट कर गया। तभी पड़ोसियों को हाथी के आने की भनक लगी और वन विभाग को सूचना दी। खबर मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों को वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया गया।जलदापाड़ा वन विभाग ने बताया कि बुज़ुर्ग महिला के घर की मरम्मत कराई जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें