मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिजली का तार टूटकर मकान पर गिरा, मां-बेटी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

काेटा, रामगंजमंडी के देवली गांव में बारिश के कारण बिजली का

तार टूटकर मकान पर गिर गया। मकान में करंट फैलने से मां बेटी की मौत हो गई।

सुबह लोगों को दोनों के शव सीढ़ियों में पड़े मिले। सूचना पर पुलिस,

प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

चेचट एसएचओ

मनसीराम बिश्नोई ने बताया कि देवली गांव मे एक मकान की दूसरी मंजिल का

निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के पास ही बिजली पोल लगा हुआ है। देर रात को

तेज बारिश हुई। इस बीच पोल का तार टूटकर मकान पर गिर गया। इस कारण मकान

मे करंट फैल गया। मकान में महिला राजेश शर्मा (43) और उसकी बेटी ज्योति

(21) थी। जो करंट की चपेट मे आ गई। सुबह एक महिला ने मकान के अंदर सीढ़ियों

पर दोनों के शव देखे। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना

पर तहसीलदार राहुल वर्मा, चेचट एसएचओ मनसीराम बिश्नोई और बिजली अधिकारी

मौके पर पहुंचे। पड़ोसी जितेंद्र ने बताया कि सुबह नल में पानी आया था।

पड़ोस की महिला ने राजेश शर्मा को आवाज लगाई। वहां से कोई रिप्लाई नहीं आया

तो वह मकान में गई। जहां दोनों के शव सीढ़ियों में पड़े थे। इसके बाद

ग्रामीणों को इकट्ठा गया। सूचना पर बेटा भी गांव पहुंचा।

जितेंद्र

ने बताया कि बारिश रात 10 बजे शुरू हुई। रात 11 बजे गांव की लाइट कट गई थी।

संभवतः तार टूटने से ही लाइट गई थी। मृतका राजेश शर्मा के पति की 8 साल

पहले मौत हो गई थी। वह अपने बेटे राहुल शर्मा (26) और बेटी ज्योति के साथ

रह रही थी। बेटा राहुल शर्मा गांव में ही ई-मित्र चलाता है। जो बुधवार को ई

मित्र का लाइसेंस रिन्यू करवाने के लिए कोटा गया हुआ था। जिससे वह बच गया।

इसके अलावा गांव में इनकी खेती है। परिवार ने कई बार बिजली अधिकारियों को

पोल शिफ्ट करने की मांग की। लेकिन अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया और हादसा हो

गया। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें