मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

नौतपा में शहरवासियों की रात की नीदें उड़ा रही बिजली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर,। सूरज की आग उगलती लपटों से कानपुर में पारा 45 के पार बना

हुआ है और नौतपा होने से भीषण गर्मी शहरवासियों के सीधे हृदय में समा रही

है। ऐसे में बिजली भी दगा दे रही है और कई-कई घंटों बिजली गुल रहती है।

खासतौर पर रात में बिजली का हाल कब आई और कब चली गई जैसी है। इससे

शहरवासियों की रातों की नींदें उड़ी हुई है और लोग बिजली विभाग को कोस रहे

हैं।

उत्तर भारत सहित कानपुर में इन दिनों नौतपा का समय चल

रहा है जो एक जून तक चलेंगे। इससे भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग बिलबिला

उठते हैं। ऐसे में बिजली ही एक सहारा बचता है जिससे लोगों को कुछ राहत मिल

सकती है, लेकिन वह भी दगा दे रही है। खासकर रात में तो बिजली का कोई ठिकाना

ही नहीं है जिससे लोग रतजगा करके पार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों का गुस्सा

सातवें आसमान पर है, पर सबसे बड़ी समस्या भीषण गर्मी में फाल्टों की है।

इससे बिजली विभाग को नियमित बिजली लोगों को उपलब्ध कराना चाहता उसमें फाल्ट

बाधा बने हुए हैं। रात में जब लोड बढ़ता है तो इसमें और इजाफा हो जाता है,

जिससे लोग परेशान हो उठते हैं।

रावतपुर के सेवानिवृत्त अध्यापक

हरीराम कटियार का कहना है कि रात में पता ही नहीं चलता कि कब बिजली आई और

इतनी डिम रहती है कि कूलर व एसी चलाना संभव नहीं हो पाता। काकादेव के

रतिभान सिंह का कहना है कि बिजली रातभर आंख मिचौली का खेल खेलती है, जिससे

रात की नींद खराब हो जाती है। इसका असर अगले दिन काम में पड़ता है और दिन

में भी बिजली की कटौती जारी है। इसके बावजूद हो रहे फाल्टों में केस्को

कर्मचारियों की लापरवाही का भी लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

केस्को

के तकनीकी निदेशक संजय श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि अधिक तापमान होने

के चलते ट्रांसफार्मरों में दिक्कत आ रही है। इसके साथ ही फाल्ट कई गुना

अधिक बढ़ गए हैं, हालांकि विभाग के कर्मचारी फौरन फाल्टों को सही करते हैं।

विभाग की कोशिश है कि भीषण गर्मी में लोगों को सुचारु रुप से बिजली उपलब्ध

कराई जा सके, लेकिन अधिक तापमान कई प्रकार के तकनीकी दिक्कतें ला रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें