मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव भ्रष्टाचार को खत्म करने और सुशासन बनाने का : अनिल दुबे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी। लोकसभा चुनाव-2024 भ्रष्टाचार को खत्म करने और सुशासन बनाने

के लिए है। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उत्तर प्रदेश में एनडीए को 80 की 80

सीटें जिताने के लिए उनके समर्थन में है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल

दुबे ने यह बात आज झांसी के एक स्थानीय होटल में पत्रकारों से वार्ता करते

हुए कही।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय

लोकदल भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में है। उनका भरपूर समर्थन कर उन्हें

उत्तर प्रदेश की हर सीट पर खड़े उम्मीदवारों को चुनाव जिताने का कार्य

करेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त है। एनडीए

लगातार भ्रष्टाचार को समाप्त करने और सुशासन बनाने की लड़ाई लड़ रहा है।

उन्होंने कहा की रालोद एनडीए के समर्थन में रालोद का हर कार्यकर्ता और

पदाधिकारी एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि

राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है, ओर किसानों के हित में एनडीए लगातार

योजना परियोजना चला रही है।

उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना, गरीब

आवास योजना, हर घर नल हर घर जल परियोजना जैसी कई एनडीए द्वारा गरीब कल्याण

और किसानों के लिए चलाई गई योजना परियोजनाओं को लेकर जनता एनडीए को वोट

करेगी। उन्होंने कहा की एनडीए उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीत रही है,

ओर रालोद का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता एनडीए के प्रत्याशियों को जीत

दिलाने के लिए कार्य कर रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें