मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

मास्टर ट्रेनरों, जोनल एवं सेक्टर दंडाधिकरियों को दिया गया चुनाव संबंधी प्रशिक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गठित प्रशिक्षण कोषांग

द्वारा शुक्रवार को जिले के मास्टर ट्रेनरों, जोनल एवं सेक्टर दंडाधिकरियों

के लिए अलग-अलग जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें

मतदान से पूर्व, मतदान के दिन और मतदान के बाद की सभी प्रक्रियाओं से अवगत

कराया गया। साथ ही उन्हें कार्य और दायित्वों की जानकारी दी गई।

मौके

पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण

को चुनाव की रीढ़ माना जाता है। आप सभी अपने कार्य में पारंगत होकर अन्य

मतदान कर्मियों को कार्य निष्पादन में निपुण बनाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा

निर्वाचन 2024 के कार्यों को सफलता के साथ निष्पादित करने के लिए सभी

पोलिंग पार्टी को प्रशिक्षित करने का दायित्व मास्टर ट्रेनरों का है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सीयू, बीयू एवं वीवीपैट के संयोजन

एवं कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों

को निर्वाचन के दौरान उपयोग किये जाने वाले विभिन्न प्रपत्रों के संधारण,

पैकेटिंग आदि के संबंध में विस्तार से बताया गया।

इस दौरान मास्टर

ट्रेनरों को चुनाव की तमाम कार्य पद्धति से अवगत कराया गया। इसके अलावा

समाहरणालय के सभागार में जोनल एवं सेक्टर दंडाधिकरियों के लिए आयोजित

प्रशिक्षण शिविर में कार्य और दायित्वों से अवगत कराते हुए उन्हें निर्वाचन

संबंधित संपूर्ण कार्य पद्धति से अवगत कराया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त

श्याम नारायण राम, प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह परियाजना निदेशक

आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, प्रभारी वरीय पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन

पदाधिकारी मो परवेज ने मास्टर ट्रेनरों को सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण

मतदान संपन्न कराने से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की बारीकियों को विस्तार से

बताया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें