मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम चुनाव आयोग की टीम पहुंचेगी पटना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

तीन दिवसीय दौरे पर आज शाम चुनाव आयोग की टीम पहुंचेगी पटना

-लोकसभा चुनाव को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ करेगी बैठक

पटना ।लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने में कुछ दिन हीं शेष हैं वहीं चुनाव आयोग ने भी निष्पक्ष मतदान कराने के लिए कमर कस लिया है। इसी क्रम में चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए चुनाव आयोग की टीम तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार यानी आज शाम पटना पहुंचने वाली है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतूत्व में निर्वाचन आयुक्त अनुप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल सहित तीन सदस्यों की टीम बिहार के दौरे पर आ रही है। इस टीम के साथ चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पटना पहुंचने के तत्काल बाद बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त की टीम 20 फरवरी को सभी राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ करेगी। दूसरी बैठक प्रमंडलीय आयुक्तों, डिप्टी इलेक्शन आफिसर, एसएसपी और एसपी के साथ बैठक करेंगे.चुनाव आयोग की टीम सीईओ, पुलिस के नोडल अधिकारी, बिहार सीपीएफ के नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. टीम मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी आरएस भट्टी के साथ भी बैठक करेंगी। इसके बाद 21 फरवरी को प्रेसवार्ता के बाद आयोग की पूरी टीम वापस दिल्ली लौट जाएगी. वहीं चुनाव आयोग के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कसने की तैयारी पुलिस कर रही है। चुनाव आयोग ने संवेदनशील जगहों की जानकारी मांगी है। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार जिलों में संवेदनशील इलाकों को चिह्नित किया गया है. चुनाव आयोग की उच्चस्तरीय टीम लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा राज्यों में जाकर ले रही है. बिहार दौरे के पहले दक्षिण के कई राज्यों का दौरा चुनाव आयोग की टीम कर चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें