मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल में राज्ससभा की एक सीट के लिए मतदान आरंभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

शिमला,

27 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एकमात्र सीट के लिए

सुबह 9:00 बजे मतदान शुरू हो गया है। 68 सदस्य विधानसभा में कांग्रेस के 40

विधायक हैं जिससे उनके उम्मीदवार का चुना जाना तय माना जा रहा है लेकिन

फिर भी विधानसभा में 25 विधायकों वाली भाजपा ने अपना उम्मीदवार मैदान में

उतारा है।

कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी मैदान

में है जबकि भाजपा ने हर्ष महाजन को मैदान में उतारा है। हर्ष महाजन

कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।

कांग्रेस

में विधायकों के विरोधी तेवरों को देखते हुए भाजपा को जीत की संभावना नजर आ

रही है। उसी के चलते उन्होंने अपना उम्मीदवार उतारा है। सोमवार बीती रात

कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों के साथ बैठक। इसमें मुख्यमंत्री सुखविन्द्र

सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व अभिषेक मनु सिंघवी भी शामिल रहे।

कांग्रेस

ने क्रॉस वोटिंग के चलते अपने विधायकों को विप जारी किया हुआ है। बीजेपी

ने चुनाव आयोग से कांग्रेस के विप को लेकर शिकायत दर्ज की है।

भाजपा

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि यह विधायकों को डराने का काम है।

कांग्रेस पार्टी कानूनी तौर पर राज्यसभा चुनाव के लिए विप जारी नहीं कर

सकती है। भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग के पास जाकर शिकायत भी दर्ज करवाई

है।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस ने तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन का

भी दावा किया है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। उसके बाद पांज बजे से मतगणना

होगी। मतदान केन्द्र विधानसभा परिसर के पुस्कालय में बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें