चुनाव : असम में प्रियंका बोलीं- यहां बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं, उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी
चुनाव : असम में प्रियंका बोलीं- यहां बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं, उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी
पश्चिम बंगाल : पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है। असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। इसके साथ ही एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का दौर भी शुरू हो गया है। सभी लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बंगाल के मालदा में रैली की। यहां उन्होंने जमकर ममता सरकार पर निशाना साध। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा। इसके अलावा कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में जेपी अग्रवाल के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है।
बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैंः प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने असम में कहा कि यहां के बड़े-बड़े नेता चार्टर प्लेन में घूमते हैं। आजकल चीन और जापान की ग्रीन टी भी पीने लगे हैं शायद उन्हें असम की कड़क चाय पिलानी पड़ेगी और उन्हें उनकी जगह दिखानी पड़ेगी।
असम में सत्ता में आने पर कांग्रेस 5 लाख सरकारी नौकरियां देगी
प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो कम से कम 5 लाख सरकारी नौकरियां देगी।
गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपयेः प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा कि गृहणियों के लिए प्रति माह 2000 रुपये हर महीने गृहणी सम्मान के रूप में मिलेंगे। चाय के बगान में श्रमिकों को 365 रुपये का वेतन मिलेगा।
बिजली के बिल करेंगे माफः प्रियंका
असम के तेजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर हमारी सरकार बनेगी तो बिजली की 200 यूनिट आप लोगों को मुफ्त में मिलेंगे। बिजली के बिल से आपके 1400 रुपये हर महीने बच जाएंगे।
असम में सत्ता में आने पर कांग्रेस सीएए को रद्द करेगीः प्रियंका
असम में प्रियंका गांधी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस नागरिकता (संशोधन) अधिनियम को रद्द करने के लिए नया कानून लाएगी।
बंगाल चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान का समय आधा घंटा बढ़ाया गया
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान के समय को आधा घंटा बढ़ा दिया है। अब मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल सुबह सात बजे से शाम साढ़े छह बजे तक कर पाएंगे।
कांग्रेस ने बंगाल के लिए बनाई स्क्रीनिंग कमेटी
कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। पार्टी नेता जेपी अग्रवाल इस समिति की अध्यक्षता करेंगे।
रैली से पहले योगी ने किया ट्वीट
मालदा में रैली से पहले योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा, 'नमस्कार बंगाल... सनातन संस्कृति की जागृत धरा पर आज आप सभी के बीच उपस्थित होने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हो रहा है। 'वंदे मातरम्' के अमर उद्घोष से संपूर्ण देश की राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाली वीर भूमि को मेरा नमन... जय श्री राम।'
मालदा में रैली करेंगे योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में पश्चिम बंगाल के मालदा में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
प्रियंका गांधी ने चाय बागान में चाय की पत्तियां तोड़ी
असम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बिश्वनाथ में सद्गुरू के चाय बागान में चाय की पत्तियों को तोड़ा।
भाजपा ने मंत्रियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया
भाजपा ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के दो मंत्रियों पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। पत्र में कहा गया है कि राज्य में 27 फरवरी को आचार संहिता लागू होने के बाद अलग अलग मौकों पर इन मंत्रियों ने मतदाताओं से लुभावने वादे किए। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने इस बात से इनकार किया है कि उसके नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और भाजपा पर ईसीआई को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया।





