मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:42 · नई दिल्ली संस्करण

अठारहवीं लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव आज, भाजपा के बिरला और कांग्रेस के सुरेश आमने-सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । अठारहवीं लोकसभा में अध्यक्ष पद के चुनाव पर आज

विपक्षी इंडी गठबंधन और सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की

एकता की अग्निपरीक्षा भी होगी। जरूरत पड़ने पर मत विभाजन भी होगा। भारतीय

जनता पार्टी (भाजपा) ने ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया है। उपाध्यक्ष पद पर

आम सहमति न बनने की सूरत में विपक्ष ने कांग्रेस सांसद के. सुरेश को मैदान

में उतारा है। भाजपा-कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया

है।

संख्या बल की दृष्टि से भाजपा की अगुवाई वाले राजग को

बहुमत हासिल है। राजग के पक्ष में 293 सांसद हैं। यह आंकड़ा जीत के लिए

जरूरी संख्या से 21 ज्यादा है। ओम बिरला यदि लोकसभा अध्यक्ष पद पर आसीन

होते हैं तो दो दशक से अधिक समय में दूसरा कार्यकाल पाने वाले पहले अध्यक्ष

होंगे। बिरला राजस्थान के कोटा से तीसरी बार सांसद बने हैं। 23 नवंबर 1962

को जन्मे बिरला तीन बार राजस्थान विधानसभा के सदस्य रहे हैं। सुरेश केरल

के तिरुवनंतपुरम जिले की मावेलीक्करा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद हैं।

चार जून, 1962 को जन्मे सुरेश लोकसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्यों में से एक

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें