मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी चंपारण जिले में छह पैक्स का चुनाव हुआ स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्वी चंपारण जिले में छह पैक्स का चुनाव हुआ स्थगित

पूर्वी चंपारण। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने पूर्वी चंपारण जिले के छह पैक्सो का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है,जिन पैक्सो का चुनाव स्थगित किया गया उसमें पताही प्रखंड का सरैया गोपाल, तेतरिया प्रखंड के सेमराहा, तुरकौलिया का जयसिंहपुर दक्षिणी, बंजरिया का अजगरी व चैलाहां तथा रामगढ़वा का मुरला पैक्स शामिल है।डीसीओ प्रिंस अनुपम ने बताया कि जिले के जिन छह पैक्सों के चुनाव को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया है।उसमे सरैया गोपाल, सेमराहां,मुरला व जयसिंहपुर दक्षिणी पैक्स में सदस्यों के नाम में गड़बड़ी की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने प्राधिकार से की थी। जबकि बंजरिया के अजगरी व चैलाहा का कुछ हिस्सा नगर निगम मोतिहारी में शामिल हो जाने व बड़ी संख्या में मृत सदस्यो के नाम का नए सिरे से पुनर्गठन नही होने के कारण वहां पैक्स चुनाव स्थगित किया गया है।उन्होंने बताया कि बंजरिया प्रखंड के अजगरी व चैलाहां का कुछ भाग नगर निगम मोतिहारी में समाहित हो गया है। जिसका पुनर्गठन नही हुआ है। जिसके कारण विभाग से इन दोनों जगहों पर चुनाव स्थगित करने की अनुशंसा की गई थी। अन्य जगहों पर विभिन्न कारणों से चुनाव स्थगित किया गया है। जिसकी विस्तृत जानकारी बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार से जल्द ही मिलने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें