मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

कांतिलाल भूरिया और जीतू पटवारी पर कार्रवाई करें निर्वाचन आयोग, भाजपा ने की शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को

निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी

कांतिलाल भूरिया के महिला विरोधी विवादित बयान को लेकर कार्यवाही की मांग

की है।

प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा है कि

रतलाम झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने रतलाम के शिवगढ़

में एक चुनावी सभा में महिलाओं पर विवादित बयान दिया। इस सभा में पूर्व

मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी,

सैलाना के पूर्व विधायक हर्ष विजय गेहलोत उपस्थित थे। हिन्दू विवाह अधिनियम

1955 की धारा 05(1) के प्रावधान के अनुसार हिन्दू धर्म में दूसरी शादी

पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मंच से ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी

ने कांतिलाल भूरिया का बयान का समर्थन किया और कहा कि कांतिलाल भूरिया ने

भयंकर घोषणा कर दी है, जिनकी दो पत्नियां है उनको डबल फायदा होगा। कांतिलाल

भूरिया पूर्व में सांसद और मंत्री भी रह चुके है उन्हें नियमों का ज्ञान

होना चाहिए। ऐसी स्थिति में कांतिलाल भूरिया का दो पत्नियां से संबंधित

बयान आपत्तिजनक होकर हिन्दू विवाह अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है।

प्रतिनिधिमंडल

ने कांतिलाल भूरिया द्वारा हिन्दूओं की भावना को भड़काने वाला बयान देने

एवं इस आपत्तिजनक बयान का समर्थन करने के लिए जीतू पटवारी के विरूद्ध

निर्वाचन आयोग से तत्काल कार्यवाही करने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें