मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

शिवसेना यूबीटी के प्रचार गीत पर चुनाव आयोग को ऐतराज, भेजा नोटिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। शिवसेना (यूबीटी) के प्रचार गीत में ‘जय भवानी’ और

‘हिंदू हा तूजा धर्म’ शब्द प्रयोग करने पर चुनाव आयोग ने ऐतराज जताते हुए

पार्टी अध्यक्ष उद्धव बालासाहेब ठाकरे को नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग

ने उद्धव ठाकरे को प्रचार गीत से इन दोनों शब्दों को तत्काल हटाने का भी

आदेश दिया है। उद्धव ठाकरे ने रविवार को बताया कि वे इन शब्दों को प्रचार

गीत से नहीं हटाएंगे, चाहे भले चुनाव आयोग उन पर कार्रवाई करे।

उद्धव

ठाकरे ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने प्रचार गीत में इन शब्दों का

प्रयोग मतदाताओं को जागृत करने के लिए किया है। छत्रपति शिवाजी महाराज ने

‘जय भवानी’ का उद्घोष करते हुए हिंदवी साम्राज्य की स्थापना की थी। अब

चुनाव आयोग को जय भवानी शब्द पर ऐतराज होने लगा है। अपने देश में हम अपने

देवी-देवताओं का नाम नहीं ले सकते।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि

उन्होंने चुनाव आयोग के पास प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के भाषण की

क्लिप सहित शिकायती पत्र भेजा था, जिसमें इन लोगों ने धार्मिक प्रचार किया

था लेकिन अभी तक चुनाव आयोग ने इसका जवाब नहीं दिया है। धार्मिक प्रचार

करने पर चुनाव आयोग मोदी-शाह पर कार्यवाही नहीं कर रहा है लेकिन

पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी किया गया है। उद्धव

ठाकरे ने कहा कि हम चुनाव आयोग के नोटिस को नहीं मानेंगे और जय भवानी

प्रचार गीत से नहीं निकालेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें