मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

अभिनेता आयुष्मान खुराना को चुनाव आयोग ने बनाया यूथ आइकन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अभिनेता आयुष्मान खुराना को चुनाव आयोग ने बनाया यूथ आइकन

आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने का एक वीडियो किया जारी

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना को केंद्रीय चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यूथ आइकन नियुक्त किया है। खुराना अब देश के युवाओं सहित सभी से वोट डालने की अपील कर रहे हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं को वोट देने के लिए अपील करने और जागरूक करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने आयुष्मान खुराना को चुना गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को अभिनेता आयुष्मान खुराना का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में यूथ आइकन आयुष्मान खुराना लोगों से वोट करने की अपील करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आयुष्मान वोट न देने के कई कारणों पर भी चर्चा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में खुराना कहते हैं कि लोग सोचते हैं कि अगर एक वोट नहीं देंगे तो क्या होगा। ''वोट न देने के 101 कारण हैं, लेकिन केवल एक ही कारण वोट देने के लिए पर्याप्त है और वह है हमारी जिम्मेदारी, देश के प्रति और हमारे भविष्य के प्रति। आयुष्मान ने कहा कि सभी को अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक जागरूक नागरिक का कर्तव्य है और हर वोट महत्वपूर्ण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें