मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

चुनाव आयोग ने बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। चुनाव आयोग ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस)

अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव को 5 अप्रैल को

सिरसिला में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ उनकी टिप्पणी पर नोटिस जारी किया है।

आयोग ने बुधवार को नोटिस जारी करने के साथ ही उनसे 18 अप्रैल की सुबह 11

बजे तक अपनी टिप्पणियों के संबंध में अपना रुख स्पष्ट करने को कहा है।

के.

चंद्रशेखर राव ने एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस को लेकर आपत्तिजनक

टिप्पणी की थी, जिसके बाद कांग्रेस नेता जी. निरंजन ने चुनाव आयोग से

शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए अब चुनाव आयोग ने के. चंद्रशेखर

राव पर कार्रवाई की है।

आयोग

ने यह भी कहा कि के. चंद्रशेखर राव को उनके भाषण को लेकर पहले भी कई सलाह

और निर्देश जारी किये जा चुके हैं। चुनाव निकाय ने यह भी कहा कि निर्धारित

समय के भीतर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर चुनाव आयोग उचित

कार्रवाई करेगा।

नोटिस

में कहा गया है कि आयोग को 6 अप्रैल को तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जी. निरंजन से एक शिकायत मिली है, जिसमें यह आरोप लगाया

गया है कि के.चंद्रशेखर राव ने सिरसिला में अपनी प्रेस वार्ता में कांग्रेस

पार्टी के खिलाफ अभद्र, अपमानजनक और आपत्तिजनक आरोप लगाए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें