मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

यूसुफ पठान को चुनाव आयोग का निर्देश, टीम इंडिया की फोटो का इस्तेमाल नहीं कर सकते

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। मुर्शिदाबाद के बहरमपुर से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को चुनाव आयोग ने पहली चेतावनी दे दी है। शुक्रवार को चुनाव आयोग की ओर से उन्हें लिखित में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि चुनाव प्रचार के दौरान टीम इंडिया की किसी भी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा।

2011 में भारतीय टीम की जीत की तस्वीर उन्होंने प्रचार के लिए लगाई थी जिसे लेकर कांग्रेस की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को चुनाव आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी कोई भी तस्वीर चुनाव प्रचार में इस्तेमाल नहीं होगी। अभी तक ऐसी जितनी तस्वीरें इस्तेमाल हुई हैं, उन्हें तुरंत हटाना होगा।

आयोग ने साफ किया है कि भविष्य में अगर ऐसी तस्वीरें का इस्तेमाल किया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी। बहरमपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने यूसुफ पठान को चुनावी मैदान में उतारा है। कई जगह प्रचार में सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह समेत अन्य टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ उन्होंने अपनी तस्वीर लगाई थी जिसे लेकर कांग्रेस ने चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें