मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

बिगड़े बोल पर दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत को चुनाव आयोग ने दी चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। चुनाव आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक

टिप्पणी के लिए भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया

श्रीनेत की निंदा की है और चेतावनी भी दी है कि आगे से वे सतर्क रहें।

चुनाव आयोग द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जारी किए गए नोटिस का

जवाब मिलने के बाद यह प्रतिक्रिया आई है। आयोग ने यह अपनी प्रतिक्रिया

सोमवार को मीडिया से साझा की है।

सोमवार

को आयोग ने कहा कि भाजपा सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया

श्रीनेत ने व्यक्तिगत हमला कर आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन

किया। आयोग ने यह भी कहा कि इस बार से उनके चुनाव संबंधी प्रचार पर आयोग

द्वारा विशेष और अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी।

चुनाव

आयोग ने कहा कि चेतावनी नोटिस की एक प्रति पार्टी प्रमुखों को भी भेजी गई

है ताकि वे अपने नेताओं को सार्वजनिक डोमेन में प्रचार करते समय सावधान

रहने और ऐसी किसी भी अपमानजनक टिप्पणी से बचें और आदर्श आचार संहिता के

दिशा-निर्देशों के उल्लंघन से बचने के लिए जागरूक कर सकें।

उल्लेखनीय

है कि बालीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की प्रत्याशी

कंगना रनोत पर सुप्रिया श्रीनेत ने अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद

सुप्रिया श्रीनेत पर भाजपा हमलवार हो गई थी और बाद में इसकी शिकायत चुनाव

आयोग तक पहुंची। विवाद बढ़ता देख सुप्रिया श्रीनेत ने यह पोस्ट हटा ली थी।

उधर,

भाजपा नेता दिलीप घोष ने चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस मामले में भाजपा और चुनाव आयोग

दोनों ने दिलीप घोष को नोटिस जारी किया था। इसके बाद दिलीप घोष ने सफाई

देते हुए माफी मांगी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें