मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

ममता पर हमला मामले में चुनाव आयोग ने दी सफाई, कहा- हमारे ऊपर आरोप गलत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत अब स्थिर है। नंदीग्राम में बुधवार शाम को कथित हमले के बाद बनर्जी ने सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी और उन्हें कोलकाता के सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों ने गुरुवार सुबह नंदीग्राम में उस स्थल का दौरा किया, जहां ममता बनर्जी पर विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से हमला किया गया था।

चुनाव आयोग ने ममता पर हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

चुनाव आयोग ने नंदीग्राम घटना पर टीएमसी के पत्र का जवाब दिया है। पत्र में आयोग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी घायल हो गईं, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह पूरी तरह से अनापेक्षित और अस्वीकार्य है। चुनाव आयोग ने कहा कि हमारे ऊपर आरोप लगाना सही नहीं है। यह संस्था किसी भी तरह से इस तरह की घटना का समर्थन नहीं करती है। चुनाव आयोग ने कहा कि यह भी कहना गलत है कि हमने चुनाव के नाम पर राज्य की कानून व्यवस्था को अपने नियंत्रण में कर लिया है।

अखिलेश यादव बोले- ममता हमले की निष्पक्ष जांच हो

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कथित हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग ममता दीदी को एक बार फिर सीएम चुनेंगे।

अखिलेश यादव बोले- ममता हमले की निष्पक्ष जांच हो

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर कथित हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लोग ममता दीदी को एक बार फिर सीएम चुनेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें