मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में बनेंगे लगभग 15 हजार अतिरिक्त पोलिंग बूथ, अधिकतर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंगाल में बनेंगे लगभग 15 हजार अतिरिक्त पोलिंग बूथ, अधिकतर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अंदर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए लगभग 15 हजार अतिरिक्त मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय सूत्रों के अनुसार, इनमें से ज्यादातर मतदान केंद्र निजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों के भीतर स्थापित कििए जाएंगे।सूत्रों ने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में कुल 80 हजार 681 पोलिंग बूथ थे। विधानसभा चुनाव 2026 के लिए यह संख्या बढ़कर 95 हजार 668 हो जाएगी। इसका मतलब है कि अगले साल राज्य में 14 हजार 987 नए मतदान केंद्र जोड़े जाएंगे।इस वृद्धि के मद्देनज़र, चुनाव आयोग ने जिलाधिकारियों (जिन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी भी कहा जाता है) को निर्देश भेजे हैं कि वे उन बड़े हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों की पहचान करें जहां ऊंची इमारतें (हाई-राइज टावर) मौजूद हैं और जहां मतदान केंद्र खोले जा सकते हैं।सीईओ कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, “इन निर्देशों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि 14 हजार 987 अतिरिक्त बूथों का बड़ा हिस्सा ऐसे हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों में ही बनाया जाएगा। इनमें से अधिकांश बूथ कोलकाता और अन्य प्रमुख जिला शहरों में होंगे, जहां इस तरह के हाई-राइज हाउसिंग कॉम्प्लेक्स अधिक हैं।”चुनाव आयोग ने माना है कि बढ़ती आबादी और शहरीकरण को देखते हुए हाउसिंग कॉम्प्लेक्सों के भीतर बूथ बनाना मतदाताओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए एक उचित कदम होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें