मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, बुजुर्ग महिला से 58.30 लाख की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, बुजुर्ग महिला से 58.30 लाख की ठगी

नोएडा। साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग महिला को मनीलांड्रिंग के केस में फंसाने का भय दिखाकर उनको डिजिटल अरेस्ट करके उनसे 58 लाख 30 हजार रुपए की ठगी कर ली। महिला के पति ने आज सुबह को थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह को सुरेंद्र प्रसाद शुक्ला निवासी पारस टियेरा सोसायटी सेक्टर 137 ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी उम्र 77 वर्ष है। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी लता रानी (75) शुक्ला को 11 अगस्त वर्ष 2026 को एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह एयरटेल मोबाइल कंपनी से बोल रहा है। आपका आधार कार्ड का प्रयोग करके एक बैंक खाता खुलवाया गया है। उस बैंक खाते का प्रयोग करके जेट एयरवेज के नरेश गोयल आदि ने मनी लॉन्ड्रिंग का काम किया है। आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट कर लिया तथा उन्हें सीबीआई, कोर्ट और अन्य एजेंसियों का भय दिखाकर तीन दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा। साइबर ठगों ने उनसे विभिन्न बार में अपने खाते में 58 लाख 30 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया।

आरोपियों ने कहा था कि जांच के बाद आपकी रकम वापस कर दी जाएगी, लेकिन उनकी रकम वापस नहीं हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें