मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी। राजगंज थाने की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम डालिम मोहम्मद (61) है। वह राजगंज थाना क्षेत्र का निवासी है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, राजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की पिछले कुछ समय से शारीरिक रूप से बीमार थी। शुक्रवार को जब उसे राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने बताया कि नाबालिग लड़की गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग लड़की ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।कथित तौर पर आरोप है कि कुछ महीने पहले इलाके के एक बुजुर्ग ने नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार किया था। इसके बाद परिवार की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच की और बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ विशिष्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजगंज थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें