मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

बांदा: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांदा: बारिश में गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग दंपति की मौत

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश से सोमवार दोपहर बबेरू थाना क्षेत्र के बेलदान गांव के मजरा कौहार में एक कच्चे घर की दीवार व छप्पर अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। इस हादसे में मलबे में दबकर खाना खा रहे किसान रामशरण यादव (75) व उनकी पत्नी (70) जगदेइया की मौत हो गई।

गांव वालों ने पुलिस की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। हादसे की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

सूचना पर राजस्व विभाग व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच रिपोर्ट तैयार की। वहीं सांसद कृष्णा पटेल और क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

परिवारजनों का कहना है कि लंबे समय से आवासीय सुविधा यानी कालोनी की मांग की जा रही थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में वृद्ध दंपति कच्चे घर के छप्पर के नीचे रहकर गुजारा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, मृतक किसान रामशरण यादव तीन बीघे खेत के काश्तकार थे। करीब 15 वर्ष पहले बंटवारे के बाद बहू और नाती अलग घर में रहने लगे थे। दोनों बेटों का पहले ही निधन हो चुका था। ऐसे में किसान रामशरण अपनी पत्नी के साथ जर्जर छप्परनुमा मकान में रहते थे। बारिश से दीवार गीली हो गई थी और आज दोपहर वह अचानक गिर पड़ी।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि दीवार गिरने से बुजुर्ग दंपति की मृत्यु हो जाने की सूचना पर बबेरू पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से निकालते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नायब तहसीलदार मनोहर सिंह ने कहा कि बारिश से दीवार गिरने के कारण हादसा हुआ है। प्रशासन ने पीड़ित परिवार

को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें